होम / International Gita Festival : विदेशी धरती पर चौथा अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 से 30 अप्रैल तक, गृहमंत्री अनिल विज भी होंगे शामिल

International Gita Festival : विदेशी धरती पर चौथा अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 से 30 अप्रैल तक, गृहमंत्री अनिल विज भी होंगे शामिल

• LAST UPDATED : April 19, 2023

60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा शिरकत

International Gita Festival, इंडिया न्यूज : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष गीता जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला 18 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव अब बीते कई वर्षों से विदेशों में भी मनाया जाने लगा है। इस वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 28 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के 2 बड़े शहरों केनबरा और सिडनी में मुख्य आयोजन होंगे।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 28 अप्रैल को विशाल सेमिनार के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज होगा। 30 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा और महाआरती के साथ इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। इस कार्यक्रम में 60 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगा। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज भी इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव में विशेष रूप से शिरकत करने के लिए शामिल हो रहे हैं। इस महोत्सव में भी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का विशेष मार्गदर्शन और सानिध्य बना रहेगा।

मॉरीशस से हुई थी शुरुआत, 2019 में 2 देशों में मनाया गया

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने मॉरीशस से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाए जाने की शुरूआत की थी। यह चौथा मौका होगा जब किसी विदेशी धरती पर यह महोत्सव मनाया जाएगा। पहली बार वर्ष 2019 में 14 से 16 फरवरी तक मॉरीशस में यह महोत्सव मनाया गया था तो इसके बाद इसी वर्ष 9 अगस्त से 11 अगस्त तक यह महोत्सव लंदन में मनाया गया।

कोरोना के बाद 2022 में कनाडा में मनाया गया

इसके बाद कोरोना काल शुरू हुआ तो दो साल तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महोत्सव नहीं मनाया जा सका। पिछले वर्ष 2022 में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक कनाडा में यह महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव पहले के महोत्सव से और भी ज्यादा हर्षोल्लास से मनाया गया।

कनाडा में महोत्सव के समापन पर ही अगला महोत्सव ऑस्ट्रेलिया में मनाए जाने का ऐलान भी किया गया था। तब से ही धूमधाम से मनाए जाने वाले इस महोत्सव की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा का कहना है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में वहां की संस्थाओं से कनाडा की तर्ज पर ही बड़े स्तर पर सहयोग मिलने की उम्मीद है। वहां की कई संस्थाओं के पदाधिकारियों से इस महोत्सव को यादगार ढंग से मनाए जाने को लेकर चर्चा की जा चुकी है।

कनाडा में 104 संस्थाएं आईं थी आगे

काबिलेजिक्र है कि पिछले वर्ष पांच माह पहले ही 16 से 19 सितंबर तक मनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 104 सामाजिक संस्थाएं आगे आई थीं। यह पहला मौका था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी संख्या में सामाजिक संस्थाएं इस महोत्सव से जुड़ी थी। अब ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तर्ज पर संस्थाओं को साथ जोड़कर भव्य ढंग से महोत्सव मानते जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें : Foreign Minister S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर 21 से 29 अप्रैल तक चार देशों की यात्रा पर रहेंगे

यह भी पढ़ें : Coronavirus India Live Update : कोरोना की रफ्तार आज फिर बढ़ी, 24 घंटों में 38 की मौत

यह भी पढे़ें : Haryana Covid 19 : प्रदेश में कोरोना अब सभी जिलों में फैला, आज 965 नए केस

यह भी पढ़ें : Mountaineer Anita Kundu : नेपाल की माउंट मकालू को फतेह करेंगी कुंडू, यात्रा से पहले सीएम से मिली

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kumari Selja’s Statement : हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, अब कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे
MP Ramchandra Jangra : दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस और कांग्रेसी उम्मीदवार अभी से ही बेच रहे नौकरियां
Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार
PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन
Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण
CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान
Pehowa Assembly Constituency : डीडी के जितने से मेरी ताकत 100 गुणा बढ़ेगी, दोनों भाई मिलकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ करेंगे पिहोवा का विकास : नवीन जिंदल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox