इंडिया न्यूज, गांधीनगर Funeral of PM Modi’s mother : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी (Hiraba Modi) का निधन हो गया। उनकी उम्र 100 वर्ष थी। अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल की तरफ से जारी बुलेटिन में कल बताया गया था कि हीराबा के स्वास्थ्य में सुधार है और उन्हें जल्द छुट्टी मिल सकती है, लेकिन शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था।
आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुजरात की राजधानी गांधीनगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अलसुबह करीब 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। अंतिम सफर के दौरान पीएम मोदी मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधीनगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।
पीएम मोदी (PM Modi) ने मां के निधन की ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने आज सुबह एक भावुक ट्वीट पोस्ट कर कहा, एक शानदार सदी का ईश्वर के चरणों में विराम। उन्होंने कहा, मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति को महसूस किया है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
मोदी ने आगे लिखा, मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से। हीराबा ने जून में ही अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। प्रधानमंत्री मोदी उस समय उनसे मिलने आए थे। उस दौरान ढट ने हीराबा के पैर धोकर पानी अपनी आंखों से लगाया था।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…
चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…
परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…