Categories: देश

G20 Summit 2022 : सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का करेंगे काम : मोदी

इंडिया न्यूज, New Delhi (G20 Summit 2022) : जी20 शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया में शुरू होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। पीएम आज ही 3 दिवसीय यात्रा पर इंडोनेशिया जा रहे हैं। उनका यह दौरा आज 14 नवम्बर से लेकर 16 नवम्बर तक होगा। रवाना होने से पहले पीएम ने कहा कि वे इस सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने का काम करेंगे। इसके अतिरिक्त वहां पर वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। मोदी ने यह भी कहा कि शिखर सम्मेलन में साथी देशों के साथ बातचीत के दौरान वह भारत की उपलब्धियों और वैश्विक चुनौतियों का सामूहिक रूप से समाधान करने के लिए देश की अटूट प्रतिबद्धता को बताएंगे।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

वहीं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी इस शिखर सम्मेलन पहुंचेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं में ताइवान, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है। बता दें कि इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे।

जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच

गौरतलब है कि जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है और यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और विकासात्मक मुद्दों पर वैश्विक सरकारों को विचार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें : Coronavirus in India live updates : भारत में आज कोरोना के केसों में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

4 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago