देश

G20 Summit Delhi LIVE Update : दिल्ली में हुआ G20 समिट का आगाज

  • अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास

India News (इंडिया न्यूज़), G20 Summit Delhi LIVE Update, नई दिल्ली : देश की राजधानी नई दिल्ली में आज G20 समिट का आगाज हो चुका है। इस दौरान दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा काफी कड़ी की गई है। समित की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  मोरोक्को के भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा दुख कि घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का स्थायी मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस दाैरान अफ्रीकन यूनियन के हेड अजाली असोमानी ने PM को गले लगा लिया।

आज विश्व में विश्वास का संकट

प्रधानमंत्री ने समिट में संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। 21वीं सदी विश्व को नई दिशा देने वाली है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव किया। मोदी ने ब्रिटेन के पीएम का भी गले लगाकर स्वागत किया। वहीं, बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी।

आज के कार्यक्रम का यह रहेगा शेड्यूल

  • 10.30 बजे : समिट हॉल में वन अर्थ पर पहला सत्र शुरू हुआ।
  • 1.30 बजे : मेहमानों की द्विपक्षीय मुलाकात
  • 3 बजे : सम्मेलन हॉल में वन फैमिली पर दूसरा सत्र होगा। इसके बाद मेहमान होटल वापस जाएंगे।
  • रात 7 बजे : मेहमान रात्रिभोज के लिए आएंगे। यहां भी वेलकम फोटोग्राफी होगी।
  • रात 8 बजे : डिनर के दौरान चर्चा होगी।
  • रात 9.10 बजे : लीडर्स लाउंज में अतिथि इकट्ठा होंगे और यहां से वे होटल वापस जाएंगे।

मोदी-बाइडेन के बीच रक्षा व अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी पर हुई बातचीत

समिट के दौरान मोदी व बाइेडन के बीच रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी पर बातचीत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी। मुलाकात के बाद एक साझा बयान जारी किया गया। जी20 की इस बेहद अहम समिट में कुछ अहम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

यह भी पढ़ें : Earthquake In Morocco : मोरक्को में तेज भूकंप, 296 लोगों की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

2 hours ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

2 hours ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago