होम / Gallantry Awards 2021 अभिनंदन का वीर चक्र से अभिनंदन

Gallantry Awards 2021 अभिनंदन का वीर चक्र से अभिनंदन

• LAST UPDATED : November 22, 2021

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Gallantry Awards 2021 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को भारतीय सेना के नायकों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान कुछ वीरों को मरणोपरांत भी सम्मान दिया गया है। अलंकरण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। वहीं भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद ही खास रहा, क्योंकि 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को हवाई युद्ध में मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीर चक्र से सम्मानित किया गया। बालाकोट एयरस्ट्राइक के समय अभिनंदन वायुसेना में विंग कमांडर थे, लेकिन अब उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन बना दिया गया है।

पाकिस्तान ने 60 घंटे बाद छोड़ा था अभिनंदन को (Gallantry Awards 2021)

ज्ञात रहे कि 14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा पर फिदायीन हमला किया था जिसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं इसके बाद पीएम ने हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का ऐलान किया था। बौखलाए पाकिस्तान की वायुसेना ने भारत में घुसने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ दिया। उसी दौरान तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान उस समय मिग-21 उड़ा रहे थे और उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था। लेकिन बाद में अभिनंदन का विमान भी पाकिस्तान की सीमा में क्रैश होने के बाद पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन अपनी गिरफ्त में ले लिया था। भारत के दबाव में पाकिस्तान ने करीब 60 घंटे बाद अभिनंदन को छोड़ा था। छोड़ने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र (Gallantry Awards 2021)

वहीं समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर में एक आॅपरेशन के दौरान ए++ श्रेणी के आतंकवादियों को मारने के लिए शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण किया।

इनको भी मिला सम्मान (Gallantry Awards 2021)

पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उधर, कोर आफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। जाधव ने जम्मू-कश्मीर में एक आपरेशन के दौरान आतंकवादियों को मात दी थी।

Also Read : Twin babies असम में जुड़वा बच्चों का जन्म, लेकिन सिर जुड़े हुए

Also Read : Agriculture Law जानें 14 सितंबर, 2020 से 19 नवंबर, 2021 तक क्या-क्या हुआ
Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox