होम / World’s Second Richest Man : गौतम अडानी एक कदम और आगे, विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने

World’s Second Richest Man : गौतम अडानी एक कदम और आगे, विश्व के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बने

• LAST UPDATED : September 16, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (World’s Second Richest Man) : भारत के दिग्गज कारोबारी एवं अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने एक बार फिर विश्व के सबसे अमीर लोगों में अपना कदम और आगे बढ़ाया है। वे अब दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति की सूची में आ पहुंचे हैं। उन्होंने मात्र एक माह में ही कम समय में एक और अरबपति को पीछे छोड़ा है।

जानिए इतनी है गौतम अडाणी की कुल संपत्ति

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स के अनुसार देश के गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 155.5 अरब डॉलर तक जा पहुंची है। विश्व के अमीर लोगों की सूची में दूसरा स्थान पाकर गौतम अडाणी ने फ्रांसीसी व्यवसायी बर्नार्ड अरनॉल्ट को भी पीछे कर दिया है। हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक वे 149 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अब भी विश्व के तीसरे सबसे रईस शख्स हैं।

30 अगस्त को सूची में थे इतने स्थान पर

गौतम अडानी 30 अगस्त को लुइस विटॉन के बॉस अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी एशियाई को शीर्ष 3 अरबपतियों में स्थान दिया गया था और अब वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं।

शीर्ष दस सूची में ये हैं शामिल

अडानी से अब आगे सिर्फ सिर्फ एलन मस्क हैं। जोकि विश्व के पहले अमीर शख्स की सूची में हैं। एलन मस्क की संपत्ति 273.5 अरब डॉलर बताई गई है। अडानी के बाद तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट जोकि 155.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 92.6 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं। अन्य अरबपतियों में बिल गेट्स, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन भी शामिल हैं।

सार्वजनिक हिस्सेदारी से सबसे ज्यादा इनकम

हालांकि अडानी की ज्यादातर इनकम अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से होती है। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% साझेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं।

हर सप्ताह इतने करोड़ की कमाई

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने सितंबर 2021 में उल्लेख किया था कि गौतम अडानी ने 2021 में हर सप्ताह लगभग 6000 करोड़ की अपनी संपत्ति में जोड़कर पूरी दुनिया में सबसे अधिक 49 बिलियन डॉलर कमाए। वहीं अगर 2022 की बात की जाए तो अडानी ने 30 अगस्त तक अपनी संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर जोड़ लिए थे।

यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War Update : अमेरिका यूक्रेन को देगा इतने करोड़ डालर की अतिरिक्त सैन्य सहायता

यह भी पढ़ें : Narayan Sai आज पानीपत कोर्ट में पेश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

यह भी पढ़ें : PM Modi Uzbekistan Visit : उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति से मिले भारत के प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें : India Coronavirus : कोरोना अभी थमा नहीं, आज भी 6298 केस

यह भी पढ़ें : Mishap in Lucknow : भारी बारिश में दीवार गिरने से इतने लोगों की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox