Categories: देश

Ghaziabad Gangrape : निर्भया जैसा कांड, 2 दिनों तक बलात्कार कर दरिंदगी की सभी हदें की पार

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh (Ghaziabad Gangrape) : गाजियाबाद में दिल्ली की एक महिला से निर्भया जैसी हैवानियत की किए जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि यहां 5 युवकों ने पहले महिला को अगवा किया और फिर उसके साथ 2 दिनों तक सभी हदें पार करते हुए रेप किया। हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड तक घुसा दी। सारी वारदात करने के बार आरोपियों ने महिला को बोरी में बंद कर फेंक दिया।

दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन

युवती का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता खुद भी दिल्ली के एक अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने इस सिलसिले में शाहरुख, दीनू, जावेद, धोला और औरंगजेब उर्फ जहीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पूरी घटना की जानकारी देते हुए भाई ने बताया कि घटना 16 अक्टूबर की है। बहन मेरा बर्थडे मनाकर रात 9.30 बजे घर जाने के लिए दिल्ली आश्रम रोड नंदग्राम हाईवे पर आॅटो का इंतजार कर रही थी लेकिन काफी देर बाद मालूम हुआ कि बहन घर पहुंची ही नहीं।

पुलिस एफआईआर के अनुसार पीड़िता को कुछ स्कॉर्पियो सवार युवक बंदूक दिखाकर सड़क से उठाकर ले गए। स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे। वे उसको एक सुनसान जगह पर लेकर गए जहां दो दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया। आरोपियों ने हाथ-पैर बांध दिए और बोरे में बंद कर फेंक दिया।

यह भी पढ़ें : Covid 19 in India : देश में आज 1946 मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 mins ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

38 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

59 mins ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago