देश

New Jathedar of Shri Akal Takht : ज्ञान हरप्रीत सिंह की जगह ज्ञानी रघुबीर सिंह होंगे नए जत्थेदार

India News (इंडिया न्यूज़), New Jathedar of Shri Akal Takht, चंडीगढ़ : सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की जगह अब ज्ञानी रघुबीर सिंह नए जत्थेदार होंगे। अब रघुबीर सिंह स्वर्ण मंदिर के हेड ग्रंथी के तौर पर भी अतिरिक्त सेवाएं निभाएंगे। रघुबीर अभी तक तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार थे। अब तख्त श्री केशगढ़ साहिब के नए जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह होंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी की मीटिंग में इस बारे में निर्णय लिया गया।

ये बोले SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी

जानकारी देते हुए (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्वेच्छा से पद छोड़ा है। बता दें कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह अस्थाई जत्थेदार थे और साथ ही श्री दमदमा साहिब की सेवाएं भी देख रहे थे। ऐसे में स्थायी जत्थेदार की जरूरत थी।

कुछ वर्ष पहले दरबार साहिब के हेड ग्रंथी थे ज्ञानी रघुबीर सिंह

ज्ञानी रघुबीर सिंह की बात करें तो 2017 से पहले वह स्वर्ण मंदिर के हेड ग्रंथी थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अगस्त 2017 को ज्ञानी रघुबीर सिंह को तख्त केशगढ़ साहिब का कार्यवाहक जत्थेदार नियुक्त किया था। तब उन्होंने तख्त केशगढ़ साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह का स्थान लिया था, जिन्हें ज्ञानी मल सिंह के निधन के बाद तख्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

यह भी पढ़ें : Haryana PGT Recruitment New Update : HPSC का अभ्यर्थियों को झटका, दोबारा करना होगा आवेदन

यह भी पढ़ें : Covid 19 : भारत में 96 नए मामले, 2017 मामले उपचाराधीन

यह भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh Wrestlers Case Updates : पहलवान आज नई रणनीति का करेंगे ऐलान

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Kumari Selja’s Statement : हम कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं, अब कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगे

मैं कैसे जानकारी दूं कि नाराजगी की बातें हुई है या नहीं, हम टिकट वितरण…

1 hour ago

MP Ramchandra Jangra : दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस और कांग्रेसी उम्मीदवार अभी से ही बेच रहे नौकरियां

कभी दलित नेता पर टिप्पणी तो कभी दुष्प्रचार कर रहे कांग्रेसी कांग्रेस की दो जीभ,…

2 hours ago

Panipat Police की 76 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 25 आरोपी किए गिरफ्तार

कार से 2 लाख 98 हजार कैश, 2 किलो 820 ग्राम चांदी बरामद 63 बोतल…

2 hours ago

PM Narendra Modi के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं ने किया मंथन

26 सितंबर को आडियो ब्रिज के माध्यम से साढ़े चार लाख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे…

3 hours ago

Haryana Polls 2024 : महेंद्रगढ़ के चुनावी रण में भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के आसार, तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण

चुनाव प्रचार में निर्दलीय संदीप सिंह बरकरार नहीं रख पाए शुरुआती बढ़त, इनेलो-बसपा प्रत्याशी भी…

3 hours ago

CM Nayab Saini की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने हलके में तेजी से चलाया अपना जनसंपर्क अभियान

लाडवा हलके के गांव रामपुरा, सुनारियो, मंगोली रॉगडान, बीड़ मंगोली में भाजपा को मिला भारी…

3 hours ago