Categories: देश

Girl education in Afghanistan : तालिबानी शासन ने पलटा फैसला, प्राइमरी शिक्षा ले सकेंगी लड़कियां

इंडिया न्यूज, काबुल (Girl education in Afghanistan): पिछले साल अफगानिस्तान पर तालिबानी शासन होने के साथ ही वहां के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन शुरू हो गया था। तालिबानी शासन ने सबसे ज्यादा महिलाओं के अधिकारों का हनन किया। अफगानिस्तान में महिलाओं पर जो पाबंधियां लगाई गई उनमें से एक थी महिलाओं को शिक्षा से वंचित कर देना।

पिछले दिनों तालिबानी शासन ने कुरान का हवाला देते हुए महिलाओं और लड़कियों की किसी भी स्तर की शिक्षा पर रोक लगा दी थी। हालांकि जब तालिबान ने अफगानिस्तान में सत्ता हासिल की थी तो विश्व समुदाय का साथ पाने के लिए उसने ऐलान किया था कि महिलाओं पर किसी तरह की पाबंधी नहीं लगाई जाएगी। इसके बाद तालिबानी शासन द्वारा महिला शिक्षा पर पाबंधी लगाने के फैसले का पूरी दुनिया के मानवाधिकार संगठनों ने विरोध किया था।

इसके बाद अब तालिबानी शासन ने देश में लड़कियों को कॉलेज जाने से बैन करने के बाद अब तालिबान ने उनको प्राइमरी एजुकेशन की मंजूरी दी है। इसे लेकर एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कई शर्तों के साथ कहा गया है कि लड़कियां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली से लेकर 6वीं कक्षा तक की शिक्षा हासिल कर पाएंगी।

यह कहा गया है आदेश में

अपने शिक्षा संबंधी आदेश को लिखित में जारी करते हुए तालिबानी शासन ने कहा है कि स्कूल जाने के लिए लड़किया इस्लामिक नियमों के तहत कपड़े पहनेंगी। उनकी एजुकेशन के लिए स्कूल भी खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Terrorist attack in Pakistan : आतंकवादी हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल

Connect With Us : Twitter, Facebook
Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago