Categories: देश

Gita Mahotsav In Kurukshetra मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच महोत्सव का आगाज

राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रह्मसरोवर पर किया गीता पूजन
इंडिया न्यूज, कुरुक्षेत्र।
Gita Mahotsav In Kurukshetra मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ श्लोकोच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ राज्यपाल बंडारु दतात्रेय, त्रिदंडी चिन्ना मन्नारायणा रामानुज जीयर स्वामी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकरणी सदस्य इन्द्रेश, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर एवं पवित्र गं्रथ गीता का पूजन कर विधिवत रूप से 9 से 14 दिसंबर तक चलने वाले अंतररष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ किया। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर खुशी का इजहार किया।

कुरुक्षेत्र में 9 से 14 दिसंबर तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव Gita Mahotsav In Kurukshetra

मेहमानों के गरिमामयी आगमन के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 9 से 14 दिसम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ आनलाइन वैश्विक गीता पाठ, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केन्द्र पटियाला, हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती, दीपोत्सव, 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, 48 कोस तीर्थों के प्रतिनिधियों का सेमिनार आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

3 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

3 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

4 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

4 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago