होम / Gold Price 24 Februarya 2022 सोना पहुंचा 51 हजार के पार, आखिर ऐसा क्यों, जानें

Gold Price 24 Februarya 2022 सोना पहुंचा 51 हजार के पार, आखिर ऐसा क्यों, जानें

• LAST UPDATED : February 24, 2022

Gold Price 24 Februarya 2022


इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

Gold Price 24 Februarya 2022 यूक्रेन पर आज अलसुबह रूस द्वारा हो रहे हमले के बाद दुनियाभर के बाजारों में उथल-पुथल जारी है। वहीं अब इसके कारण कीमती धातु सोने और चांदी के भाव भी लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 2.45% की जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 51,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चांदी की कीमत 66,271 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

हॉलमार्क का रखें ध्यान (Gold Price Today)

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

इतने कैरेट से बनती है ज्वेलरी

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत 7 सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

Also Read: Russia Ukraine War Situation LIVE Update अब यूक्रेन ने किया पलटवार, पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox