Categories: देश

Gold Price Today 16 March 2022 जानें ये हैं आज सोना-चांदी के दाम

Gold Price Today 16 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Gold Price Today 16 March 2022 कीमती धातु सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से कमी आई है। बुधवार को सोने की कीमत में 0.49 फीसदी गिरकर 51,309 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी का भाव 0.71 फीसदी टूटकर 67,841 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। बता दें कि सोने-चांदी के दाम में गिरावट का कारण कच्चे तेल में नरमी आना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

अधिकतर इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क का रखें ध्यान

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

Read More: Punjab CM Oath Taking Ceremony Today खटकड़ कलां में भगवंत मान आज लेंगे शपथ

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

16 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

47 mins ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

1 hour ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

1 hour ago