Categories: देश

Gold Price Today ये हैं सोने-चांदी के आज के भाव

Gold Price Today

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gold Price Today सोने और चांदी की कीमत कई दिनों से चल रही गिरावट थम गई। सोने की कीमत में 34 रुपए का उछाल आया है। इस उछाल के साथ ही दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 47918 रुपए दर्ज की गई। वहीं चांदी की कीमत में भी 330 रुपए प्रति किलोग्राम का उछाल आया और अब चांदी की कीमत 61006 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। जानकारी के मुताबिक रुपए में मजबूती के बीच सोना और चांदी दोनों की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। इससे पहले वीरवार को सोना का भाव 47884 रुपए और चांदी का भाव 60676 रुपए था। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए में 18 पैसे की मजबूती आई। रुपया 18 पैसे के उछाल के साथ 74.70 के स्तर पर बंद हुआ है। इस सप्ताह रुपए में अब तक 37 पैसे की मजबूती आ चुकी है।

गोल्ड खरीदते समय ये रखें ध्यान (Latest Gold Price)

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

इस नंबर पर मिस्ड कॉल से पता करें लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Also Read: Big Accident In UP Today शादी समारोह से लौट रहे 5 लोगों की मौत

Also Read: Earthquake Today देश के कई हिस्सों में भूकंप

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

4 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

4 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

5 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

5 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

6 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

6 hours ago