Categories: देश

Gold Price Todays 14 March 2022 सोने के भाव में गिरावट, आज कीमत 52,748

Gold Price Todays 14 March 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Gold Price Today वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में आज सोमवार को गिरावट आई है। वहीं रेट हाइक की आशंका के चलते अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में तेजी देखने को मिली। यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता का एक और दौर आज होगा, क्योंकि कूटनीति के माध्यम से संकट को हल करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों ने गति पकड़ी है। हाजिर सोना 0.7% गिरकर 1,971.77 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बीते दिनों की बात करें तो कई दिनों से सोने और चांदी के दामों में तेजी जारी रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कुछ ब्रेक लगे हैं और दोनों कीमती धातुओं के दाम बुरी तरह टूट गए।

बीते दिनों इतना था भाव (Gold Price Todays 14 March 2022)

बीते दिनों 55 हजार के स्तर तक उछाल भरने के बाद आज सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया। सोना ही नहीं, बल्कि चांदी भी 70 हजार के स्तर पर आ गई। आज सोने की कीमत 0.25 फीसदी फिसलकर 52,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी में आज 0.50 फीसदी की गिरावट आई है और इसके साथ ही यह कीमती धातु 70, 015 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

एक मिस्ड काल पर जान सकते हैं ताजा भाव

वैसे सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

अधिकतर इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

Read More: Russia and Ukraine War News रूसी हमलों में तेजी, आज दोनों देशों में बातचीत के भी आसार

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election : हरियाणा की चर्चित सीटें, जिन पर टिकी हैं सबकी निगाहें 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान की…

4 hours ago

Rohtak Crime News : जागरण में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने किया लाखों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ

चोर करीब 10.50 लाख रुपए की नगदी और करीब दो लाख रुपये के गहने और…

5 hours ago

Road Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Road Accident : पानीपत में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से…

5 hours ago

Panipat Crime : जान से मारने की नीयत से पति ने पत्नी की गर्दन पर तवे से छह बार किए वार, गंभीर चोटें आई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत के गांव नरायणा में देर रात को पति…

5 hours ago

Faridabad में अज्ञात बाइक सवारों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Faridabad : फरीदाबाद में शनिवार को मतदान के दौरान चुनावी ड्यूटी पर…

6 hours ago

Jind News : जींद के नागक्षेत्र सरोवर में डूबने से युवती की मौत 

परिजनों ने पार्लर संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

6 hours ago