होम / Gold Silver Price Today : जानिये सोना-चांदी की कीमतों में आज इतना इजाफा

Gold Silver Price Today : जानिये सोना-चांदी की कीमतों में आज इतना इजाफा

• LAST UPDATED : November 15, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi (Gold Silver Price Today) : भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी सामने आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 15 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोना 447 रुपए महंगा हुआ और 52,877 रुपए पर पहुंच गया।

कैरेट भाव                                             (रुपए/10 ग्राम)
  24                                                      52,877
  23                                                      52,665
  22                                                      48,435
18                                                      39,658

चांदी में रही इतनी तेजी

वहीं अगर चांदी की बात करें तो इसमें आज 884 रुपए से ज्यादा की बढ़ौत्तरी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 1,264 रुपए महंगी हुई है और 62,467 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची है।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये भाव

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

इतने कैरेट से बनाई जाती ज्वैलरी

Gold-Silver Price Today
Gold-Silver Price Today

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox