Categories: देश

आज सोना गरम, चांदी नरम

आज सोना गरम, चांदी नरम

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। आज सोने की कीमत में जहां मामूली उछाल और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज (टउ) पर सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 25 रुपए बढ़ा और 50,847 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इसके उल्ट चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई। सुबह के कारोबार में चांदी 351 रुपए फिसली और 60,401 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

हॉलमार्क का ध्यान जरूर रखें

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। GOLD PRICE TODAY

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव (Gold Silver On MCX)

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। Gold Silver Price Today

यह भी पढ़ें : देश में आज 2827 नए केस

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

2 hours ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

2 hours ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

3 hours ago