Categories: देश

Gold-Silver Price : जानिये आज सोना-चांदी के दामों में कितनी हुई बढ़ौत्तरी

इंडिया न्यूज, Delhi News (Gold-Silver Price): भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखी गई है। सोने के दाम में मामूली बढ़त देखी गई है। मालूम रहे कि 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना आज 50,804 रुपए में बिक रहा है, जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के रेट बढ़ गए हैं, इनका भाव 56317 रुपए हो गया है। मालूम हो कि दिन में दो बार सोने-चांदी के दाम जारी किए जाते हैं। Gold-Silver Price

सोने-चांदी के दाम में कितना हुआ आज बदलाव

Gold-Silver

सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव की बात करें तो दामों में रोजाना बदलाव होता है। आज सोने-चांदी के दाम बढ़ गए हैं। 999 प्योरिटी और 995 प्योरिटी वाला सोना 4 रुपए, 916 प्योरिटी और 750 प्योरिटी वाला सोना भी 3 रुपए और 585 प्योरिटी वाला सोना 2 रुपए महंगा हुआ है। उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 243 रुपए महंगी हुई है। Gold Silver

हॉलमार्क का ध्यान रखें

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

Gold-Silver

 

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है।

गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है। gold silver rates news

एक मिस्ड कॉल से जानिये भाव

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। Gold Silver Price Today

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

4 hours ago