Categories: देश

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

इंडिया न्यूज, Delhi News : भारत में मंगलवार को सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में गिरावट नजर आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 281 रुपए सस्ता हुआ है और 52,180 रुपए पर आ गया है। वहीं वायदा बाजार पर दोपहर 12 बजे सोना 639 रुपए की गिरकर 51,946 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

जानिये कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव                      (रुपए/10 ग्राम)
18                                 39,135
22                                 47,797
23                                 51,971
24                                 52,180

चांदी इतनी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

वहीं चांदी में भी गिरावट रही है। सर्राफा बाजार में ये चांदी 447 रुपए सस्ती होकर 57,905 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। एमसीएक्स पर दोपहर 12 बजे ये 1,410 रुपए कमजोर होकर 57,866 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

हॉनमार्क का ध्यान रखें, जी हां, सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने की ज्वैलरी ज्यादातर 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव

Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Jammu ITB Bus Accident Today : चंदनवाड़ी में जवानों से भरी बस खाई में गिरी, कई जवान लापता

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago