Categories: देश

Gold Silver Price : सोने की कीमत आज 60 हजार के पार

इंडिया न्यूज, New Delhi (Gold Silver Price) : सोने ने आज यानी 5 अप्रैल को नया रिकॉर्ड बनाया है। 10 ग्राम सोने ने आज लंबी छलांग लगाई है, जिसके बाद सोने के दाम बढ़कर 61 हजार रुपए तक पहुंच गए हैं। यह अब तक का ​​​​​​ऑलटाइम हाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 1,262 रुपए महंगा हुआ है जिसके बाद अब इसकी कुल कीमत 60,977 रुपए हो गई है। इससे पहले 31 मार्च तक सोने की कीमत 59,751 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

चांदी : इसके अलावा चांदी भी 74,000 के पार निकल गई है। IBJA के मुताबिक आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,822 रुपए महंगी हुई है जिसके बाद इसका भाव 74,522 रुपए पर हो गया है।

65 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने में 2020 से शुरू सुपर साइकिल अब भी जारी है। इस साल सोना 62,000 तक पहुंचने के आसार थे, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये 64,000 तक पहुंच सकता है। गुप्ता कहते हैं कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण ही सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस वर्ष के अंत तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

मार्च में सोने-चांदी में भाव पर एक नजर

Gold Silver Price

वहीं आपको यह भी बता दें कि माच माह में सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। 1 मार्च को सोना जहां 56,085 रुपए था वहीं 31 मार्च को 59,751 पर आग गया था। यानी इसकी कीमत में 3,666 रुपए की तेजी अब रही है। वहीं चांदी भी 64,407 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 71,582 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव

Gold-Silver Price

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

5 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

6 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

6 hours ago