होम / Gold-Silver Price Today : देश में सोना-चांदी के दामों में आज इतनी गिरावट

Gold-Silver Price Today : देश में सोना-चांदी के दामों में आज इतनी गिरावट

• LAST UPDATED : January 8, 2024

India News (इंडिया न्यूज), Gold-Silver Price Today, नई दिल्ली : सोने के भाव में आज 8 जनवरी को गिरावट देखने में आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 223 रुपए सस्ता हुआ और 62,317 रुपए पर आ गया है, वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 46,738 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। ईधर चांदी में थोड़ी मामूली तेजी देखने को मिली। ये 23 रुपए बढ़कर होकर 71,573 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 71,550 रुपए पर थी। बीते महीने 4 दिसंबर को चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।

पिछले वर्ष इतना महंगा हुआ सोना

आपको जानकारी दे दें कि वर्ष 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी वर्ष 2023 में इसके मूल्य में 8,379 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

70 हजार तक जा सकता है सोना

एक्स्पर्ट्स की मानें तो 2024 में सोने के भाव में और तेजी देखने को मिलेगी। इस साल सोने की कीमते 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। वहीं अगर चांदी की बात करें तो ये 85 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है।

ऐसे चेक करें क्वालिटी

वहीं सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करना चाहिए। सोना अगर आप लेने जा रहे हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। क्योंकि हॉलमार्क सोने के शुद्धता की सरकारी गारंटी देती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव

यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

Tags: