Categories: देश

Gold-Silver Price : जानिये आज सोना-चांदी की कीमतें कितनी हुई सस्ती

इंडिया न्यूज, News Delhi (Gold-Silver Price): देश में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। मालूम रहे कि लगातार गिरावट के चलते इसकी कीमत 1 साल के निचले स्तर पर आ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 371 रुपए सस्ता हुआ है और अब सोना 50,182 रुपए पर आ गया है। वहीं MCX पर सोना 50 हजार के नीचे चला गया है। दोपहर तक सोना 330 रुपए की गिरावट के साथ 49,895 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। Gold-Silver Price

जानिये कैरेट के हिसाब से कितनी है सोने की कीमत

कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 50,182
23 49,981
22 45,967
18 37,637

चांदी आई इतनी नीचे

वहीं चांदी सरार्फा बाजार में ये 630 रुपए सस्त हुई और 54,737 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एमसीएक्स पर दोपहर 1 बजे ये 757 रुपए कमजोर होकर 54,862 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,700 डॉलर के नीचे

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,692.78 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 18.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

Gold-Silver Price

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है।

गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव (Gold Silver On MCX)

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। Gold-Silver Price

यह भी पढ़ें : President Oath : जानिए भारत में 25 जुलाई को ही क्यों ली जाती है शपथ

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago