इंडिया न्यूज, Mumbai News (Gold Silver Price Update): सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 13 रुपए सस्ता हुआ और रेट अब 50,803 रुपए पर आ गया है, वहीं वादा बाजार यानी टउ पर सोना 91 रुपए की गिरावट के साथ 50,553 रुपए पर ट्रेड किया है। Gold Silver Price Update
वहीं चांदी की बात की जाए तो सर्राफा बाजार में ये 607 रुपए सस्ती हुई और 54,402 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 12 बजे ये 328 रुपए कमजोर होकर 54,803 रुपए पर ट्रेड किया।
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 50,803 |
23 | 50,600 |
22 | 46,536 |
18 | 38,102 |
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 607 रुपए सस्ती होकर 54,402 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 12 बजे ये 328 रुपए कमजोर होकर 54,803 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।
ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है। gold silver rates news
सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। Gold Silver Price Update
ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War Update : रूस पर नहीं किया जा सकता भरोसा : जेलेंस्की
सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Election Voting Counting Preparation : 15वीं हरियाणा विधानसभा को लेकर…
India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…
कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…
Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kaithal News : इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है…