Categories: देश

जानें, आज क्या कीमत है सोना-चांदी की

इंडिया न्यूज, Mumbai News: आज यानि 4 जुलाई को सोने में भाव में बढ़ौत्तरी देखी गई है। इसी कारण सोना एक बार फिर 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। सर्राफा बाजार में सोना 548 रुपए महंगा होकर 52,339 रुपए पर पहुंच गया है। बतादें कि इससे पहले 22 मार्च को सोना 52,474 रुपए पर पहुंच गया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेट भाव      (रुपए/10 ग्राम)
24                  52,339
23                  52,129
22                  47,943
18                  39,254

चांदी में भी तेजी

वहीं अगर चांदी की बात की जाए तोये 240 रुपए महंगी हुई और भाव 58,013 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में तेजी जारी रह सकती है।

एक मिस्ड कॉल से जानिये ताजा भाव (Gold Silver On MCX)

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं। Gold Silver Price Today

इतने कैरेट से बनाई जाती है ज्वैलरी

ज्यादातर सोने की ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है। गोल्ड ज्वैलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने की ज्वैलरी खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज पर 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स लगता है।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

जानकारी के लिए बता दें कि सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हादसा, बच्चों सहित 16 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें : देश में आज 16 हजार से ज्यादा नए मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

4 hours ago