HTML tutorial
होम / Google : जानें गूगल ने किन देशों में बंद किए यू-ट्यूब चैनल

Google : जानें गूगल ने किन देशों में बंद किए यू-ट्यूब चैनल

• LAST UPDATED : March 4, 2023

इंडिया न्यूज, New delhi (Google) : गूगल ने एक बार फिर से चीन, रूस और ईरान से जुड़े 7500 से अधिक यू-ट्यूब चैनल बंद कर दिए हैं। गूगल ने बताया कि 6,285 यू-ट्यूब चैनलों को टर्मिनेट किया गया है और 52 ब्लॉगर्स के ब्लॉग ब्लॉक किए गए हैं जिनका संबंध चीन से बताया गया है।

गूगल ने 2023 की पहली तिमाही में 7000 से ज्यादा YouTube चैनल्स को बंद किया है। यह जानकारी खुद गूगल के थ्रेट एनालिसिस ग्रुप द्वारा रिवील की गई है। ग्रुप के सीनियर डायरेक्टर Shane Huntley ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि गूगल ने यह कदम क्यों उठाया। कहा जा रहा है कि इन चैनल्स के तार कई देशों से जुड़े हुए थे, जिनमें रूस, चीनी और ईरान आदि शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक साल 2023 की पहली तिमाही में 7000 से ज्यादा YouTube वीडियो को रिमूव किया गया है। इनमें से 87 चैनल्स को इसलिए रिमूव किया गया, क्योंकि इनके तार रूस से जुड़े हुए थे। इन चैनल्स की कैंपेन Internet Research Agency (IRA) से जुड़ी हुई थी। यह रूस में ऐसा कॉन्टेंट शेयर कर रहे थे जो कि वाग्नेर ग्रुप और यूक्रेन में युद्ध को सपोर्ट कर रहे थे।

इसके अलावा गूगल ने जांच के हिस्से के तौर पर 7 यूट्यूब चैनल्स को बंद किया है। यह कैपेंन के लिंक रशियन इंटेलिजेंस से जुड़े थे। यह चैनल्स रूस में ऐसे कॉन्टेंट शेयर कर रहे थे जो कि रूसी सरकार व यूक्रेन युद्ध आदि को सपोर्ट कर रहे थे।

यहां 6,285 यूट्यूब चैनल और 52 ब्लॉगर्स हटाए

सिर्फ रूस ही नहीं चीनी लिंक के कारण भी कुछ यूट्यूब चैनल्स रिमूव हुए हैं। इनमें 6,285 यूट्यूब चैनल और 52 ब्लॉगर्स को हटाया गया है, जिनके तार चीन से जुड़े थे। यह चैनल्स और ब्लॉग ज्यादातर म्यूजिक, इंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े चीनी स्पैम कॉन्टेंट अपलोड कर रहे थे।

चीन-रूस के अलावा 40 यूट्यूब चैनल्स ईरान से जुड़े थे। इन 40 चैनल्स पर भी एक्शन लेते हुए रिमूव कर दिया गया है। यह चैनल्स इरानी सरकर का सपोर्ट और प्रदर्शनकारियों के विरोध में फारसी, हिंदी, और ऊर्दू भाषा में कॉन्टेंट शेयर कर रहे थे।

1,088 यूट्यूब चैनल्स इसलिए किए बंद

अंत में, लगभग 1,088 यूट्यूब चैनल्स अजरबैजान से लिंक होने के नाते हटाए गए हैं। इन चैनल्स पर ऐसे वीडियो शेयर किए जाते थे, जो कि अजरबैजान को सपोर्ट कर रहे थे और अर्मेनिया की आलोचना।

बता दें कि ये सभी चैनल 2023 के शुरुआती महीनों में ही ब्लॉक किए गए हैं। यानि कि जनवरी-फरवरी के दौरान गूगल ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें : Windows 11 Insider Preview Latest Version : एडवांस्ड ऑडियो मिक्सर से खुद एडजस्ट कर सकेंगे वॉल्यूम

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox