देश

Tiranga Yatra: थाईलैंड की धरती पर आईएचआरसीसीसी द्वारा निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा: डॉ वीपी सिंह

Delhi News, नई दिल्ली। आने वाली 28 सितंबर को थाईलैंड की धरती पर विशाल तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जाएगी। इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउंसिल ने दिल्ली के हिमाचल भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इस आयोजन की जानकारी दी। संस्था की और से आईएचआरसीसीसी के चीफ डॉ वीपी सिंह, रोहित जैन और ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और आगामी थाइलैंड कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। डॉ वीपी सिंह ने कहा कि इस बार अदभूत भारत, सम्पन्न भारत,आत्म निर्भर भारत का यह पहला इंटरनेशनल कार्यक्रम है जिसमे थाईलैंड के पटाया में 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके लिए आईएचआरसीसीसी की टीम दिन रात मेहनत कर रही है।देश के साथ साथ विदेशो में भी लोगो से संपर्क किया जा रहा है।हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन से जुड़े और इसको सफल बनायें।
इस आयोजन में थाईलैंड में थाईलैंड में रहने वाले लोग भी भाग ले रहे है।साथ ही इस तिरंगा यात्रा में थाईलैंड के कई बड़े सरकारी अधिकारी व राजनेता शामिल होने जा रहे है। डॉ वीपी सिंह ने कहा कि हमने इस यात्रा के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी निमंत्रण पत्र भेजा है वो भी हम लोगो का हौसला बढ़ाये और हमारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस मौके पर आईएचआरसीसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम ने लोगो को सम्मानित भी किया जाएगा। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री देश के प्रतिभाशाली लोगो को अवार्ड देकर सम्मानित करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए थाईलैंड के पटाया में डूसिट थानी होटल में अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया किया जाएगा। इस मौके पर आईएचआरसीसीसी का विस्तार भी किया गया। जिसमें संस्था में कुछ पदाधिकारी को भी मनोनीत किया गया जिसमें रोहित जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशासन एवं राकेश कुमार मेहता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशासन के पद पर मनोनीत किया गया। संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ उनका स्वागत किया। संस्था की उच्चायुक्त आकांक्षा विद्यार्थी ने कहा समाज के लिए हम और हमारा संगठन हमेशा प्रतिबद्ध है। इस प्रेस वार्ता में आकांक्षा विद्यार्थी उच्चायुक्त, प्रियंका शर्मा, प्रियंका कौर, शिप्रा राय, सौरभ सचान दीपक सिंह रोशनी सिंह,घनश्याम यादव,विशाल ने भाग लिया।

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

7 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

7 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

8 hours ago

Julana Assembly के अकालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई हाथापाई

बुराडेहर गांव में हुआ कैमरा खराब भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बुथ कैप्चरिंग करने के प्रयास…

11 hours ago

Haryana Assembly Election : इस शख्स ने बखूबी बता दिया मतदान का महत्व और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…

13 hours ago