Categories: देश

Gst In India नवंबर में कलेक्शन बढ़कर 1.31 लाख करोड़ से अधिक

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Gst In India वस्तु एवं सेवाकर यानी कि जीएसटी से सरकार की कमाई दिनोंदिन बढ़ती दिखाई दे रही है। नवंबर महीने में अक्टूबर के मुकाबले जीएसटी वसूली में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर महीने में जीएसटी संग्रह अक्टूबर महीने के मुकाबले बढ़कर 1,31,526 करोड़ रुपये पहुंच गया है। नवंबर महीने के दौरान वसूला गया जीएसटी 1 जुलाई 2017 के बाद दूसरी दफा सबसे अधिक है। यह आंकड़ा केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।

अक्टूबर में ये रहा आंकड़ा (Gst In India)

सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,31,526 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, अक्तूबर महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले महीने त्योहारी सीजन की वजह से उपभोक्ता वस्तुओं की मांग में तेजी का असर जीएसटी संग्रह पर भी देखने को मिला, जो अब तक जारी है।

पिछले साल की अपेक्षा अधिक 25% अधिक (Gst In India)

नवंबर 2021 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 66,815 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 32,165 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) शामिल है। इसके साथ ही, साल 2021 के नवंबर महीने के लिए जीएसटी राजस्व साल 2020 के नवंबर महीने के जीएसटी राजस्व के मुकाबले करीब 25 फीसदी अधिक है और नवंबर 2019 की तुलना में यह 27 फीसदी अधिक है।

अक्टूबर में निर्यात गिरा, आयात बढ़ा (Gst In India)

वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) जुलाई 2017 में लागू किया गया था। तब से लेकर अब तक सबसे अधिक रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह 1.41 लाख करोड़ रुपये का रहा है। जीएसटी संग्रह का यह रिकॉर्ड इसी साल के अप्रैल में कायम किया गया था। अक्तूबर में कुल 7.35 करोड़ ई-बिल काटे गए। इसका मतलब यह कि अक्टूबर महीने के दौरान काटे गए ई-बिल की रकम सरकार के पास नवंबर में आई। इसके साथ ही, कोरोना की दूसरी लहर के बाद सरकार की ओर से त्योहारों के दौरान दी गई राहत का असर भी जीएसटी संग्रह पर देखने को मिल रहा है।

Also Read : Omicron Alert पहले जो चपेट में आए, उन्हें अधिक खतरा

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta
Tags: Gst In India

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

8 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

8 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

8 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

9 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

9 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago