इंडिया न्यूज, New Delhi (GST on Dairy Products): महंगाई लगातार अपनी रफ्तार बढ़ाती जा रही है। आज भी आपको महंगाई का एक गिफ्ट मिलने जा रहा है जोकि आपकी जेब को ढीला करेगी। अब आपको पैकेज्ड एवं लेबल वाले दही, पनीर, लस्सी और रोजमर्रा के इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर जीएसटी लगा दिया गया है, जिससे उक्त प्रोडक्ट अब महंगे हो जाएंगे। पिछले महीने हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दरों में बदलाव किया है। GST on Dairy Products
इसके तहत अब दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली खरीदने पर 5 फीसदी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा अन्य वस्तुओं के जीएसटी स्लैब में भी बदलाव किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में दूध के प्रोडक्ट को पहली बार जीएसटी के दायरे में शामिल करने का फैसला किया गया था।
GST काउंसिल की बैठक में टेट्रा पैक वाले दही, लस्सी और बटर मिल्क पर 5% जीएसटी लगाने का फैसला किया गया। इतना ही नहीं, अनब्रांडेड प्री-पैकेज्ड और प्री लेबल आटा और दाल पर भी 5% जीएसटी लगेगा।
दही, लस्सी, पनीर, शहद, अनाज, मांस और मछली 5% अस्पताल में 5,000 रुपये (गैर-आईसीयू) से अधिक किराये वाले कमरे 5% होटल के 1,000 रुपये प्रति दिन से कम किराये वाले कमरे 12% टेट्रा पैक 18% प्रिंटिंग/राइटिंग या ड्रॉइंग इंक, एलईडी लाइट्स, एलईडी लैम्प 18% पानी के पंप, साइकिल पंप, सर्किट बोर्ड 18 % मैप, एटलस और ग्लोब 12 % आटा चक्की, दाल मशीन 18 % ब्लेड, चाकू, पेंसिल शार्पनर, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स 18 % मिट्टी से जुड़े उत्पाद 12% अनाज छंटाई मशीन, डेयरी मशीन, फल-कृषि उत्पाद छंटाई मशीन 18 % चिट फंड सेवा 18% |
|
क्या हुआ सस्ता?
सस्ता | पहले (GST) | अब (GST) |
रोपवे के जरिये यात्रियों और सामान लेकर आना जाना | 18% | 5% |
स्प्लिंट्स और अन्य फ्रैक्चर उपकरण | 12% | 5% |
शरीर के कृत्र्मि अंग, बॉडी इंप्लाट्स, इंट्रा ओक्यूलर लेंस | 12% | 5% |
ईंधन लागत वाला माल ढुलाई | 18% | 12% |
यह भी पढ़ें : Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति के लिए मतदान जारी, शाम 6 बजे तक होगी मतदान प्रकिया
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर…
Haryana Election Result: मतगणना के बीच कांग्रेस दफ्तर मे बटने लगी जलेबियां, पवन खेड़ा बोले-…
बोले- हुड्डा न न टायर्ड और न रिटायर्ड, सीएम पद को लेकर हाईकमान ही करेगा…
Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस सत्ता के लिए...’, हरियाणा चुनाव के परिणाम से पहले CM सैनी…
Haryana Election 2024: परिणाम से पहले CM ने की पूजा अर्चना, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर…
Kumari Selja: 'ऐतिहासिक क्षण आ गया है, जब...',चुनावी नतीजों से पहले कुमारी सैलजा का बड़ा…