होम / Gujarat Assembly Election Date 2022 : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होंगे चुनाव

Gujarat Assembly Election Date 2022 : गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होंगे चुनाव

• LAST UPDATED : November 3, 2022

इंडिया न्यूज, Gujarat News (Gujarat Election Date 2022 declared) : हिमाचल में जहां चुनाव का जोर-शोर तेज है वहीं गुजरात पर भी सभी की नजरें टिकी हुई थी कि आखिर यहां किस तिथि को चुनाव होंगे। आज दोपहर को इसी सिलसिले में चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुजरात चुनाव की तिथि को ऐलान किया।

आयोग का कहना है कि गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के चुनाव 1 दिसंबर को 89 सीटों पर व दूसरे चरण के चुनाव 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होंगे। वहीं यह भी बताया गया कि हिमाचल चुनाव के साथ ही गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी 8 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे।

4.9 करोड़ मतदाता करेंगे गुजरात चुनाव में मत का प्रयोग

Gujarat Election Date 2022

Gujarat Election Date 2022

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात चुनाव में 4.9 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इस बार 3.24 लाख मतदाता ऐसे होंगे जो पहली बार अपने वोट का प्रयोग करेंगे। नए मतदाताओं में वोट डालने को लेकर विशेष उत्साह है। वहीं चुनाव में दिव्यागों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

रोचक रहेगा मुकाबला

पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। क्योंकि इस बार आप भी मैदान में है। दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Adampur By Election 2022 LIVE : जानिये अभी तक इतने प्रतिशत मतदान

ये भी पढ़ें : Panchayat Polls Latest Update : जानिये इन जिलों में हुई हिंसक घटनाएं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox