होम / गुजरात नमक फैक्टरी में बड़ा हादसा, 12 मजदूरों की मौत

गुजरात नमक फैक्टरी में बड़ा हादसा, 12 मजदूरों की मौत

• LAST UPDATED : May 18, 2022

इंडिया न्यूज, Gujarat:  गुजरात के जिला मोरबी के हलवद में आज एक बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि एक नमक कारखाने की दीवार गिर जाने से उसमें पांच महिलाओं समेत 12 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि दीवार के नीचे 30 मजदूर दब गए थे। वहीं जैसे ही कारखाने में दीवार गिरने की बात का अन्य लोगों को पता चला तो लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं जो लोग घायल हुए हैं उनकी भी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार को हलवद में सॉल्ट नाम की फैक्टरी में जिस समय दीवार ढही, तब वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। जैसे ही दीवार गिरी तो उसमें कई मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कई मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

… नहीं तो और मजदूर भी मारे जाते

वहीं जिस समय दीवार गिरी उस दौरान कई मजदूर खाना खाने के लिए बाहर गए हुए थे। अगर ये मजदूर भी हादसे के समय वहां होते तो न जाने और कितनी जिंदगियां खत्म हो जाती। कंपनी के कुछ श्रमिकों ने बताया कि हादसे का शिकार सभी मजदूर राधनपुर तहसील के गांवों के रहने वाले हैं।

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

उधर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर गहरा शोक जताया और मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

जैसे ही हादसे की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिली तो उसने गहरा दुख जताया। वहीं पीएम ने ट्वीट जारी कर कहा कि मोरबी में दीवार गिरने की घटना काफी दुखद हैं। दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। पीएम ने हादसे में घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहा है।

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राजीव गांधी का हत्यारा पेरारिवलन रिहा

यह भी पढ़ें : नहीं थम रहे कोरोना केस, आज फिर 1800 के पार

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox