देश

Hajj Yatra 2024 Deaths : मक्का में एक सप्ताह में गर्मी से 550 लोगों की मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hajj Yatra 2024 Deaths : इन दिनोंं देश में ही नहीं, विदेशों में भी कई इलाकों में गर्मी का आलम लगातार बना हुआ है। सऊदी अरब के मक्का में इसी गर्मी के कारण हज के लिए पहुंचे 550 यात्रियों की सप्ताहभर में अकाल मौत हुई है। सऊदी अरब में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं।

Hajj Yatra 2024 Deaths : मरने वालों में 323 नागरिक मिस्र के और 60 जॉर्डन के

जी हां, जो लोग गर्मी के कारण मरे हैं उनमें 323 नागरिक मिस्र के और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और सेनेगल के तीर्थयात्रियों की भी गर्मी के कारण मौत हुई है। इनमें कोई भारतीय है या नहीं। यह साफ नहीं हो पाया। सऊदी के 2 डिप्लोमैट्स ने AFP को बताया कि ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के चलते हुई हैं।17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद के तापमान तापमान की बात करें तो 51.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सऊदी अरब के अधिकारियों की मानें तो मक्का में जलवायु परिवर्तन का इसका गहरा असर पड़ रहा है। यहां हर 10 वर्षों में तापमान काफी बढ़ा है।

पिछले साल इतने लोगों की हुई थी मौत

अगर पिछले वर्ष के मौत के आंकड़े की बात करें तो पिछले वर्ष हज पर गए 240 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। इनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे। इसीलिए सऊदी ने सभी यात्रियों को छाते का प्रयोग करने की लगातार सलाह दी हुई है।

क्या है हज को लेकर मान्यता

आपको हज के बारे में जानकारी दे दें कि इस्लाम धर्म में 5 फर्ज है जिनमें से एक फर्ज हज है। मान्यताओं के अनुसार, हर मुस्लिम व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार हज की यात्रा को करना होता है। बताया गया है कि वर्ष 628 में पैगंबर मोहम्मद ने अपने 1400 शिष्यों के साथ हज की यात्रा शुरू की थी। ये इस्लाम की पहली तीर्थयात्रा बनी और इसी यात्रा में पैगंबर इब्राहिम की धार्मिक परंपरा को फिर से स्थापित किया गया। इसी को हज कहा जाता है।

यह भी पढ़ें : Heat Wave : गर्मी का कहर : 36 घंटों में दो बच्चों समेत 20 की मौत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago