Haryana CM on Wrestlers Protest : हर मुद्दे की गंभीरता से होगी जांच : मनोहर लाल

इंडिया न्यूज, New Delhi (Haryana CM on Wrestlers Protest) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है, जिसको लेकर कई राजनीतिक हस्तियां आगे आ रही हैं। वहीं खिलाड़ियों के इस मामले में अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल CM Manohar Lal ने भी संज्ञान लिया है और कहा कि रेसलिंग फेडरेशन को इस बारे में 72 घंटे के बीच जवाब देने को कहा है। ऐसी घटनाओं से खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।

सीएम ने कहा कि पहले हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं थी। हरियाणा सरकार द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे, इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी अपना ट्वीट जारी कर लिखा है कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। यही खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों के आरोपों की जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

जान से मारने की धमकी दी : विनेश

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद फेडरेशन के अध्यक्ष ने उन्हें खोटा सिक्का कहा और यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी। उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया जिस कारण सुसाइड तक करने का सोच लिया था। विनेश ने पुन: कहा कि अगर हमारे साथ कुछ भी होता है तो उसके लिए फेडरेशन अध्यक्ष ही जिम्मेदार होंगे।

पहलवान गीता फोगाट का ट्वीट

इसी बीच पहलवान गीता फोगाट ने भी ट्वीट जारी किया और कहा कि आज बहुत दुख हुआ है कि हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हुए हैं। हम पूर्ण रूप से अपने साथी खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन करते हैं।

बबीता फोगाट का भी धरनारत पहलवानों से समर्थन

 

वहीं पहलवान बबीता फोगाट ने भी ट्वीट जारी कर पहलवानों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि मैं अपने खिलाड़ियों की इस लड़ाई में उनके साथ हूं। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले देश के इन खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी। वहीं दूसरा ट्वीट कर लिखा “कुश्ती के इस मामले में मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों के साथ खड़ी हूं।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि इस समय भारत के 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में बैठे हुए हैं। इनमें विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं। खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विनेश फोगाट ने कहा कि संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कई खिलाड़ियों का यौन शोषण किया है। अध्यक्ष के चहेते लोग लड़कियों का शोषण करते हैं। पुरुष कोच भी लड़कियों के साथ-साथ महिला कोच का भी शोषण करते हैं।

वहीं बजरंग सिंह पूनिया ने कहा कि जो लोग कुश्ती संघ चला रहे हैं, उन्हें खेल के बारे में कुछ नहीं पता। हमें कोच तक नहीं दिए जाते और इसका विरोध करने पर धमकाया जाता है।

आरोप सही हुए तो फंदे पर लटक जाउंगा : बृजभूषण

वहीं फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवान द्वारा यौन उत्पीड़न करने के आरोपों को सिरे से नकारा है और सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अगर कोई पीड़ित है तो सबूत के साथ मेरे सामने आए। वहीं अगर आरोप सही हुए तो फांसी पर लटक जाउंगा।

ये भी पढ़ें : Raghuram Rajan On Rahul Gandhi : राहुल गांधी स्मार्ट व्यक्ति हैं, पप्पू नहीं : पूर्व गवर्नर रघुराम

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

13 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

58 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

3 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago