होम / चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन

चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन

• LAST UPDATED : June 18, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ और दिल्ली में कांग्रेस वर्कर्स से किए गए दुर्व्यवहार का कांग्रेस द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हरियाणा कांग्रेस चंडीगढ़ राजभवन का घेराव करने के लिए इक्ट्ठे हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन की ओर जा रहे थे कि इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसी नेताओं को राजभवन से पहले ही बेरीकेड्स लगाकर रोक लिया गया।

गांधीवादी रास्ते पर चलती है कांग्रेस

इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस गांधीवादी रास्ते पर चलती है। अपनी मांग उठाना लोकतंत्र का अधिकार है। वहीं उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ भी मार्च निकाला। हम अग्निपथ योजना की निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि इसे तुरंत वापस लिया जाए। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि राहुल गांधी को बिन वजह परेशान किया जा रहा है। उसके विरोध में मार्च है।

दीपेंद्र और अजय यादव किए गए थे गिरफ्तार

बता दें कि गत दिनों दिल्ली में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को थाने में रखा गया था। साथ ही एक दिन घर पर ही नजरबंद किया गया था। उन्हें किसी भी तरह से घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। वहीं विरोध कर रहे कैप्टन अजय यादव और सभी कांग्रेसियों को बसों में थाने ले जाया गया था। जिसका चहुंओर विरोध किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत में आज फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, नए केस 13,216

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox