होम / Haryana Dgp Statement महिला हेल्पलाइन के सार्थक परिणाम

Haryana Dgp Statement महिला हेल्पलाइन के सार्थक परिणाम

• LAST UPDATED : January 21, 2022

महिला हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों में से 1872 एफआईआर दर्ज
इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
Haryana Dgp Statement हरियाणा पुलिस द्वारा महिलाओं को जागरूक करने व अपराध की सूचना तुरंत दर्ज करवाने के लिए संचालित महिला हेल्पलाइन के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। गत वर्ष के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर मिली 77,000 शिकायतों में से 1872 को एफआईआर में बदला गया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा पीके अग्रवाल ने बताया कि हेल्पलाइन पर तैनात प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मी राज्य में रहने वाली महिलाओं की न केवल सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि, काम करने और आने-जाने वाली महिलाओं में साहस और आत्मविश्वास भी पैदा कर रही हैं।

Durga Shakti App से 13327 नए उपयोगकर्ता जुड़े 

उक्त अवधि के दौरान दुर्गा शक्ति ऐप (Durga Shakti App) से 13327 नए उपयोगकर्ता जोड़े गए। अब इनकी संख्या बढ़कर 2.31 लाख से अधिक हो गई। दुर्गा शक्ति मोबाइल ऐप पर भी महिलाओं का भरोसा बढ़ा है। इस ऐप के माध्यम से मिली शिकायतों पर पुलिस ने 48 एफआईआर दर्ज की और 34 का निपटारा किया तथा अब तक 1583 मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया गया है। हरियाणा पुलिस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए अपराधियों को पकड़ने व उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने हेतु जागरुकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पहले अधिकांश महिलाएं अपने खिलाफ होने वाले अपराधों की रिपोर्ट दर्ज करवाने में संकोच करती थीं, लेकिन हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए जागरुकता अभियान से महिलाओं के खिलाफ अपराध की रिपोर्टिंग में भी वृद्धि हुई है।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध Dgp Statement 

अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने गत माह के दौरान साइकिल अभियान जैसी कई अनुकरणीय सामाजिक पहल शुरू की हैं। महिला साइकिल चालकों की टीम ने राज्य भर के 23 पुलिस थानों की 1400 किलोमीटर की दूरी तय कर महिलाओं में चेतना लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी सोच की तर्ज पर हर संभव आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read: Adi Badri पर बांध के लिए MOU साइन

Connect With Us: Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
MP Naveen Jindal: ‘हिंसा निंदनीय है…’, MP नवीन जिंदल की कबड्डी प्लेयर पर हमले के मामले में बड़ी प्रतिक्रिया
Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार
Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी
Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट
Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?
Innocent Child Rape and Murder : पड़ोसी बच्ची को चीज दिलाने के बहाने ले गया जंगल, पहले किया रेप फिर कर डाली हत्या
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox