Categories: देश

Haryana Meritorious Student Scheme : स्टूडेंट्स को मिलेगी 8 हजार से 12 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति

इंडिया न्यूज, Haryana Meritorious Student Scheme : प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। फैसले के अनुसार अब डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्र योजना (Dr. Bhimrao Ambedkar Meritorious Student Scheme) में सभी वर्ग के छात्र शामिल होंगे। मालूम रहे कि इससे पहले अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग के छात्र ही योजना का लाभ उठा पाते थे।

यह छात्रवृत्ति योजना 10वीं कक्षा के बाद दी जाती है। संशोधित योजना वर्ष 2022-23 के लिए 4 लाख रुपए तक की पारिवारिक वार्षिक आय वाले पात्र विद्यार्थी 31 जनवरी, 2023 तक अपना आवेदन आॅनलाइन भर सकते हैं। इन स्टूडेंट्स को 8 हजार से 12 हजार रुपए तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

ये छात्र ले सकेंगे लाभ

आपको जानकारी दे दें कि 10वीं कक्षा के बाद अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग-ए के छात्रों द्वारा 60% (ग्रामीण) व 70% अंक (शहरी), पिछड़ा वर्ग-बी व अन्य सभी वर्ग के छात्रों के लिए 75% (ग्रामीण) व 80% (शहरी) अंक प्राप्त करने पर 11वीं व सभी डिप्लोमा कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने पर सरकार द्वारा 8,000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 12वीं कक्षा में केवल अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स के लिए 70% (ग्रामीण) व 75% (शहरी) अंक प्राप्त करने होंगे।

वहीं 12वीं पात्र छात्रों को स्नातक के प्रथम वर्ष आर्ट, कॉमर्स, साइंस व सभी डिप्लोमा कोर्स के लिए 8,000, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सिस के लिए 9,000 रुपए, चिकित्सा एलाइड कोर्सिस के लिए 10,000 तथा स्नातक कक्षाओं में केवल अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स के लिए 60% (ग्रामीण) व 65% (शहरी) अंक प्राप्त करने पर स्नातकोतर के प्रथम वर्ष आर्ट, कॉमर्स, साइंस व सभी डिप्लोमा कोर्स के लिए 9,000 व इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक कोर्सिस के लिए 11,000 और चिकित्सा एलाइड कोर्सिस के लिए 12,000 रुपयों की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

यह भी पढ़ें : India Corona Update : कोरोना के आज के मामलों पर एक नजर

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

10 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

20 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

24 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

26 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

50 mins ago