Categories: देश

हम अमृतपाल की गिरफ्तारी के नजदीक : एजी

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Hearing in High Court in Amritpal case) : खालिस्तानी समर्थन और वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह पिछली 18 मार्च से फरार है। पंजाब पुलिस की कई टीमों के साथ-साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उसकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं। इसी बीच आज हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इसके जवाब में एडवोकेट जनरल ने दावा किया है कि अमृतपाल को पकड़ने के नजदीक हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी।

नेपाल ने अमृतपाल को सर्विलांस पर रखा

अमृतपाल सिंह को नेपाल ने अपनी सर्विलांस लिस्ट में रख लिया है। पंजाब पुलिस उसे 11वें दिन भी ढूंढ रही है, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। हाल ही में उसके नेपाल में होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद भारत सरकार ने नेपाल सरकार को इस बारे में अलर्ट किया था। भारत सरकार ने नेपाल सरकार से अपील की थी कि उसे तीसरे मुल्क भागने न दिया जाए और अगर वह नकली पासपोर्ट की मदद से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस रिक्वेस्ट के बाद नेपाल के डिपार्टमेंट आॅफ इमिग्रेशन ने अमृतपाल को सर्विलांस पर रख लिया है।

अब दिल्ली में एक सीसीटीवी फुटेज में दिखा अमृतपाल

अमृतपाल सिंह की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है। ऐसी ही एक क्लिप राष्टÑीय राजधानी दिल्ली की बताई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि अमृतपाल वेश बदलकर अपने साथी के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह क्लिप 22 मार्च की है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसपर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Manohar Lal Khattar : गुरूग्राम में विजयदशमी का जश्न, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया रावण दहन

संसार को दिशा देने में भारतीय समाज का योगदान सदैव अग्रणीय : मनोहर लाल गुरूग्राम…

8 hours ago

CM Nayab Saini : भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को धारण करके अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए

मुख्यमंत्री ने लाडवा में शोभायात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना India News Haryana (इंडिया न्यूज), …

8 hours ago

Jind News : एसपी आवास के बाहर शव को रख कर लगाया जाम, नारेबाजी की

युवक के हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे परिजन एसपी के आश्वासन पर…

8 hours ago

Cold Drink समझ कर तेजाब पीने से छह वर्षीय बच्चे की मौत 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cold Drink : सोनीपत में एक छह वर्षीय बच्चे ने गलती…

8 hours ago

Yamunanagar News : लोन मिला नहीं…क़िस्त कटनी शुरू..बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर वारंट नोटिस किया जारी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Yamunanagar News : यमुनानगर के बिलासपुर में एक रिटायर्ड मिलिट्री फौजी जसबीर…

9 hours ago

Cricket Team में चयन करवाने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

चयन न होने पर पैसे वापिस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी, मामला…

9 hours ago