होम / Himachal Earthquake : चंबा में भूकंप के 2 झटकों से सहमे लोग

Himachal Earthquake : चंबा में भूकंप के 2 झटकों से सहमे लोग

• LAST UPDATED : March 20, 2023

इंडिया न्यूज, Himachal Earthquake : देशभर में कुछ न कुछ दिनों बाद फिर भूकंप का समाचार मिल ही जाता है। आज हिमाचल में भूकंप आने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि चंबा जिले में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिस कारण लोगों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत अपने घरों से बाहर भागने लगे। लेकिन भूकंप के कारण चंबा में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं है।

तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 के आसपास रही

बता दें कि उक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 के आसपास रही। इसका केंद्र पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर माना जा रहा है। सोमवार सुबह ही 8.8 मिनट पर भूकंप का पहला जोरदार झटका महसूस किया गया। यह झटका अभी लोग समझ भी नहीं पाए थे कि एक और तेज झटके ने लोगों को पूरी तरह से हिला दिया। इ

चंबा भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील

आपको यह भी जानकारी दे दें कि चंबा जिला शुरू से ही भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है और इसे जोन 5 में शामिल किया गया है, इसमें कोई शक नहीं कि यहां जोरदार भूकंप का झटका कभी भी तबाही मचा सकता है। बीते महीने की 20 तारीख को भी चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे उस दिन भी सोमवार था। इससे पहले 21 जनवरी और 3 दिसंबर को भी चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox