होम / Himachal new cabinet नहीं हुई फाइनल, सीएम का दिल्ली में डेरा

Himachal new cabinet नहीं हुई फाइनल, सीएम का दिल्ली में डेरा

• LAST UPDATED : December 18, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली Himachal new cabinet : हिमाचल प्रदेश में नई बनी सरकार की परेशानियां शुरू हो चुकी हैं। दरअसल प्रदेश में नए बने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रीमंडल को लेकर नाम फाइनल नहीं हो पा रहे। पहले यह कार्य प्रदेश स्तर पर करने की कोशिश की गई। जब कोई बात नहीं बनी तो मुख्यमंत्री आला कमान से सलाह मशविरा करने के लिए दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में आलाकमान से मिलने के बाद भी मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने वाले नेताओं के नाम फाइनल नहीं हो पा रहे जिसके चलते मुख्यमंत्री अभी दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।

प्रतिभा सिंह पर सुक्खू को मिली थी वरीयता

हिमाचल में कांग्रेस को दोबारा से सत्ता में लाने के बाद जहां प्रतिभा सिंह को पीछे करते हुए हाईकमान ने सुक्खू को मुख्यमंत्री का पद सौंपा था। वहीं अब मंत्रीमंडल को लेकर सुक्खू को फ्री हैंड नहीं दिया गया। सूत्रों का कहना है कि सुक्खू बेशक मुख्यमंत्री बन चुके हैं परंतु उनके मंत्रीमंडल के विस्तार में प्रतिभा सिंह भी अहम भूमिका में रहेंगी। वहीं जानकारी है कि राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला भी अपने पसंदीदा नेताओं के नाम हाईकमान को सौंप चुके हैं।

कांग्रेस में गुटबाजी जग जाहिर

हिमाचल प्रदेश में हालांकि कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सत्ता हासिल कर ली है लेकिन प्रदेश कांग्रेस के बीच चल रही गुटबाजी जग जाहिर है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस का सत्ता में लौटना कांग्रेस की मजबूती नहीं बल्कि प्रदेश में चल रहा चलन था जिसमें एक राजनीतिक पार्टी को केवल पांच साल के लिए जनता चुनती है। ज्ञात रहे कि प्रदेश में सुक्खू गुट व वीरभद्र सिंह गुट में गत कई वर्षों से गतिरोध रहा है। जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ चुका है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox