इंडिया न्यूज, Himachal Snowfall : हिमाचल में मौसम का रूख एक बार फिर बदल गया है। जी हां, जनवरी का पूरा माह बीत चुका है और अब फरवरी में दोबारा फिर प्रदेश के पहाड़ों पर भारी बर्फबारी शुरू हो गई है, इतना ही नहीं, मैदानी इलाकों में बरसात जारी है। आपको ताजा जानकारी दे दें कि सोमवार की सुबह से कुल्लू और चंबा के पहाड़ों पर हिमपात जारी है जिसके कारण जहां एक दम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं ठंड भी बढ़ गई।
वहीं कुल्लू के निचले क्षेत्रों की बात की जाए तो यहां बारिश के कारण कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को एक बार फिर मौसम का सितम सहना पड़ रहा है। बेमौसमती बरसात आने के कारण् कुल्लू शहर की सड़कें तालाब में तब्दील होती नजर आ रही हैं।
उधर चंबा में भरमौर और पांगी घाटी में सुबह से भारी बर्फबारी जारी है, जिसके चलते यहां के लोगों का जीवन काफी अस्त व्यस्त नजर आ रहा है।
वहीं मनाली माल रोड पर लगातार बर्फ के फाहे गिरते नजर आ रहे हैं। सोलंग नाला, नेहरू कुंड, कोठी, धुंधी, पलचान, रोहतांग पास सहित अटल टनल के दोनों छोर पर भारी हिमपात हो रहा है। जिसके कारण यहां करीब 1 फीट बर्फ जम चुकी है, जबकि रोहतांग पास में भी यही हाल देखा जा रहा है।
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…