इंडिया न्यूज, ओंटारियो (Hindu temple targeted again in Canada): कनाडा में कुछ संगठनों द्वारा पिछले काफी समय से मंदिरों को निशाना बनाकर न केवल इनमें तोड़फोड़ की जा रही है बल्कि मंदिरों की दिवारों पर भारत व प्रधानमंत्री विरोधी नारे भी लिखे जाते हैं।
ऐसी ही घटना अब कनाडा के शहर ओंटारियो में सामने आई है। यहां पर बुधवार रात को न केवल मंदिर में तोड़फोड़ की गई बल्कि भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारे भी लिखे। ओंटारियो के विंसडर शहर के श्री स्वामीनारायण मंदिर में बुधवार को रात करीब 12 बजे ये घटना सामने आई।
मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस को फुटेज में 2 आरोपी मंदिर की दीवार पर नारे लिखते नजर आ रहे हैं। विंसडर पुलिस सर्विस ने दोनों आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों को वॉन्टेड घोषित कर दिया है। कनाडा में पिछले साल जुलाई के बाद से इस तरह की पांचवी घटना है।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…