होम / Amit Shah on Sengol : नए संसद भवन में ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ स्थापित किया जाएगा: अमित शाह

Amit Shah on Sengol : नए संसद भवन में ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ स्थापित किया जाएगा: अमित शाह

• LAST UPDATED : May 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Amit Shah on Sengol, नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को हस्तांतरित की गई सत्ता के प्रतीक ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। ‘सेंगेाल’ अभी इलाहाबाद में एक संग्रहालय में है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने अंग्रेजों से सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर ‘सेंगोल’ लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को करेंगे। शाह ने कहा कि ‘सेंगोल’ स्थापित करने का उद्देश्य तब भी स्पष्ट था और अब भी है।

या संसद भवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का उदाहरण

उन्होंने कहा कि सत्ता का हस्तांतरण महज हाथ मिलाना या किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना नहीं है और इसे आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय परंपराओं से जुड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सेंगोल आज भी उसी भावना का प्रतिनिधित्व करता है जो जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त 1947 में महसूस की थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नया संसद भवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का उदाहरण है।

60,000 श्रमिकों को सम्मानित करेंगे पीएम

यह नए भारत के निर्माण में हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सभ्यता को आधुनिकता से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री संसद भवन के निर्माण में योगदान देने वाले 60,000 श्रमिकों (श्रम योगियों) को सम्मानित भी करेंगे। शाह ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा गया है और वे अपने विवेक के अनुसार कदम उठाने को स्वतंत्र हैं।

यह भी पढ़ें : Haryana BJP Mission 2024 : मनोहर लाल ने विधायकों और मंत्रियों के साथ मंथन

यह भी पढ़ें : Congress MLA Shamsher Gogi : किरण चौधरी के बाद अब गोगी ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें : Public Dialogue Program : मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 3 दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम आज से

यह भी पढ़ें : UPSC Result : यूपीएससी की परीक्षा में छाए हरियाणा के छोरे-छोरियां

Tags: