Human trafficking in UK : ब्रिटेन में भारतीय मूल के 16 लोग मानव तस्करी के दोषी करार

  • आरोपियों में तीन महिलाएं, 12 पंजाबी मूल के लोग

India News (इंडिया न्यूज), Human trafficking in UK, लंदन : ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने एक अहम केस के दौरान भारतीय मूल के 16 लोगों को अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग व मानव तस्करी में शामिल होने का दोषी करार दिया है। जांच में पाया गया है कि इन लोगों ने 2017 से 2019 के बीच दुबई और यूएई की 58 यात्राएं कीं।

इन लोगों पर 42 मिलियन पाउंड की राशि से अधिक की तस्करी का आरोप था। यह गिरोह पश्चिम लंदन में सक्रिय था और इसमें शामिल सभी लोग भारतीय मूल के थे। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं जबकि कुल 16 में से 12 आरोपी पंजाबी मूल के हैं। अब इन सभी को 11 सितंबर 2023 को सजा सुनाई जाएगी।

ड्रग्स और मानव तस्करी से कमाया 42 मिलियन पाउंड

जांच में यह भी साबित हुआ कि आरोपियों ने 42 मिलियन पाउंड ड्रग्स की बिक्री और मानव तस्करी से कमाया था। एजेंसी के एक वरिष्ठ जांच अधिकारी क्रिस हिल ने बताया कि वाणिज्यिक स्तर पर धन शोधन और संगठित आव्रजन (इमिग्रेशन) अपराध में शामिल अपराधियों के संगठित समूह की लंबी और जटिल जांच चली। इस दौरान पहले मुकदमे में चरण सिंह, बलजीत सिंह, जसबीर सिंह कपूर, जसबीर सिंह ढाल को आपराधिक संपत्ति या धनशोधन की साजिश रचने का दोषी पाया गया था।

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Crop Residue Management : हरियाणा में पराली जलाने के केसों में हो रही है बढ़ोतरी, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

किसानों के साथ-साथ अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी India News Haryana (इंडिया न्यूज), Crop Residue Management…

5 hours ago

Nuh Accident News : एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दशहरा का मेला देख कर लौट रहे थे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Nuh Accident News : जिला के पुन्हाना से दशहरे का…

5 hours ago

Himachal News : शिमला में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार दो की मौत, एक घायल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Himachal News : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर चक्कर…

5 hours ago