Categories: देश

IED blast in Rajouri : राजौरी में आतंकियों ने आईईडी विस्फोट, 3 घायल

इंडिया न्यूज, राजौरी (IED blast in Rajouri): नया साल शुरू होते ही घाटी में आतंकवादियों ने आम लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रविवार एक जनवरी को जहां चार जगह आतंकवादियों ने आम लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की वहीं सोमवार सुबह राजौरी में आईईडी ब्लास्ट किया।

इस ब्लास्ट में तीन लोगों के घायल होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट उस समय हुआ जब लोग आतंकी वारदातों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी डांगरी पुल पार करके कुछ ही दूर गए थे कि ब्लास्ट हो गया। यदि ब्लास्ट कुछ समय पहले हो जाता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लोग इसलिए कर रहे थे प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और श्रीनगर के जदीबल इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने हमला किया था। आतंकवादियों ने राजौरी में हिंदू परिवारों पर फायरिंग की थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही 7 लोग घायल हुए हैं। इसी कारण आतंकियों के खिलाफ आज सुबह प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शन के तुरंत बाद इस ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया गया।

रविवार रात को सीआरपीएफ वाहन पर ग्रेनेड से हमला

रविवार रात को भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के वाहन को निशाना बनाने की कोशिश की। इसमें अच्छी बात यह रही की वे वाहन पर ग्रेनेड से हमला करने में चूक गए। जिसके चलते सुरक्षा बलों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस वारदात में स्थानीय युवक के घायल होने की सूचना है।

यह भी पढ़ें : खून जमा देने वाली ठंड में भी मुस्करा रहे लोग

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago