Categories: देश

IMD Weather Update : बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों के लिए ‘लू’ की चेतावनी

इंडिया न्यूज, New Delhi (IMD Weather Update) : पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्सों, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ भागों में अगले 3 से 4 दिनों तक ‘लू’ की स्थिति रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह पूर्वानुमान जारी किया। इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम के कुछ भाग और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने का पूर्वानुमान जताया था।

इस अ‍वधि में मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा दिनों तक लू चलने की भी आशंका है। आईएमडी (India Meteorological Department) के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार (17 अप्रैल) तक, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) तक तथा बिहार में शनिवार से सोमवार (15 से 17 अप्रैल) तक लू चलने की संभावना है।

IMD Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

‘लू’ की स्थिति होने की घोषणा तब की जाती है, जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है।

वर्ष 2023 में, भारत में फरवरी का महीना 1901 के बाद से इस माह (फरवरी) का सबसे गर्म महीना रहा था। हालांकि, मार्च में सामान्य या उससे अधिक बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मार्च 2022 ज्ञात मौसम इतिहास का सबसे गर्म महीना रहा था और पिछले 121 वर्षों में तीसरा सबसे शुष्क महीना था। उस साल अप्रैल महीना भी, 1901 के बाद से तीसरा सबसे गर्म अप्रैल महीना रहा था।

यह भी पढ़ें : Covid News Live Updates : देश में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, आज 10 हजार पार केस

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

1 hour ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

2 hours ago