होम / Income Tax Officer Dead Body : कानपुर में डेढ़ वर्ष से परिवार बेटे के शव के साथ रह रहा था, शव पर लगाते थे गंगाजल

Income Tax Officer Dead Body : कानपुर में डेढ़ वर्ष से परिवार बेटे के शव के साथ रह रहा था, शव पर लगाते थे गंगाजल

• LAST UPDATED : September 24, 2022

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh News (Income Tax Officer Dead Body): कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोशन नगर में एक परिवार डेढ़ वर्ष से आयकर अधिकारी के शव के साथ रह रहा था, लेकिन जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंची और घर से शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भेज दिया है। लेकिन बाद में कागजी कार्रवाई कर परिजनों ने देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Income Tax Officer Dead Body : कोरोना से हुई थी मौत

आपको जानकारी दे दें कि एक फैक्टरी से रिटायर्ड कर्मचारी राम औतार रोशन नगर में परिवार के साथ रहते हैं। तीन बेटों में सबसे छोटा बेटा विमलेश (35) अहमदाबाद में इनकम टैक्स में असिस्टेंट अकाउंटेंट आफिसर (एएओ) के पद पर था।

पिता राम औतार ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल, 2021 को विमलेश को कोरोना हो गया था। परिजनों ने उन्हें बिरहाना रोड स्थित मोती अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई थी। लेकिन मां राम दुलारी ने विमलेश के दिल की धड़कन आने की बात कहकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।

माता-पिता बोले-जिंदा है हमारा बेटा

माता-पिता इस कद्र टूट चुके थे कि उन्हें लगता ही नहीं था कि बेटा मर चुका है। डेढ़ साल से हमारा बेटा इसी हालत में है। हमने उसके शरीर पर कोई केमिकल नहीं लगाया। शरीर को गंगाजल से साफ करते थे। वहीं माता-पिता का कहना था कि कुछ महीने बाद दुर्गंध भी आनी बंद हो गई थी।

ये भी पढ़ें : Farmers Protest Update : खरीद का आश्वासन मिला, किसानों ने खोला जाम

ये भी पढ़ें : Corona Cases in India Today : देश में आज आंकड़ा 5000 से नीचे

ये भी पढ़ें : भोंडसी ने हरियाणा और देश का नाम किया रोशन : सांसद कार्तिक शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags: