Categories: देश

Independence Day 2022: हर घर तिरंगा अभियान के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन? जानिए क्या है प्रोसेस, डाउनलोड करें सर्टिफिकेट

इंडिया न्यूज, Independence Day 2022: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस अवसर पर तीन दिन तक (13 अगस्त से 15 अगस्त तक) देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर इस अभियान के तहत तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस अभियान की तैयारी को लेकर आलोचना की है।

जिसमें13 से 15 अगस्त तक जनभागीदारी से सभी घरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। और सभी सरकारी एवं निजी प्रतिष्ठान शामिल होंगे। इसके साथ सभी नागरिकों को अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम टि्वटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

2 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा लगाया। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिये देश की जनता से अनुरोध किया है वह सभी लोग हर-घर तिरंगा अभियान में सम्मिलित होकर अपनी भूमिका निभाएं।

हर घर तिरंगा फहराने का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि इस अभियान के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना एवं जनभागीदारी की भावना से देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को मनाना है। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रत्येक नागरिक अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराएगा।

22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि इस साल देश का हर नागरिक अमृत महोत्सव मनाएगा जिसमें हर घर 13 से 15 अगस्त के बीच भारत के प्रत्येक व्यक्ति अपने घरों में तिरंगा लहराएगा। जिससे देश के हर नागरिक के अंदर स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव और लगाव बढ़ेगा।

कैसे हिस्सा बनें तिरंगा अभियान योजना का 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले ही रेडियो प्रोग्राम मन की बात में आज़ादी से जुड़े अमृत महोत्सव के इस अभियान में भाग लेने की बात पूरे देश की जनता से की है।

अगर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते है तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे है कि हर घर तिरंगा अभियान योजना क्या है आप कैसे इस अभियान में शामिल हो सकते है। इससे जुडी सभी जानकारियों को जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

Independence Day 2022 में 3 तरह के झंडे उत्पादन की व्यवस्था

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन जोरों-शोरों से तैयारी करने में लगी है। तैयारी को बेहतर तरीके से सँभालने के लिए नोडल अधिकारीयों को एप्पोइंट किया गया है। सरकार ने 3 तरह के झंडे उत्पादन की व्यवस्था की है। यह सभी झंडे आपको पोस्ट ऑफिस से मिल जायेंगे आप ऑनलाइन भी इन्हें खरीद सकेंगे।

आपको बता दें कि नॉएडा के डीएम सुहास एल वाई ने कहा कि इस प्रोग्राम को सक्सेस्फुल बनाने के लिए काफी NGO भी इसकी मदद कर रही है जिसके जरिये लोग कम दाम में तिरंगे खरीद पाएंगे।

अभियान के तहत झंडा फहराने का नियम

केंद्र सरकार ने 15 अगस्त को 20 करोड़ घरों में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराने के लिए राष्ट्रीय अभियान हर घर तिरंगा अभियान पहल शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कुछ नियम निकाले हैं। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में – अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम के अनुसार तिरंगा झंडा नहीं फहराता है, तब उन पर सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही भी हो सकती है।

इसके लिए भारत सरकार द्वारा जारी फ्लैग कोड 2002 तैयार किया गया है। यह कोड राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग, फहराने और प्रदर्शन से जुड़ी गाइडलाइन को बताता है और इस गाइडलाइन को 26 जनवरी 2002 में लागू किया था। इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी से तिरंगा झंडा फहराए जाना है।

इन 7 बातों का रखें ध्यान

  1. हर घर तिरंगा अभियान में झंडे का प्रयोग किसी भी कमर्शियल पर्पस के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
  2.  किसी व्यक्ति या वस्तु को सलामी देने के लिए भी झंडे को नहीं झुकाया जाएगा।
  3.  झंडे का प्रयोग किसी भी पोशाक, वर्दी के रूप में नहीं किया जाएगा, साथ ही झंडे को किसी भी रुमाल, तकिए या अन्य कपड़े पर नहीं छापा जाएगा।
  4.  झंडे का प्रयोग किसी भी भवन में पर्दा लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
  5.  किसी भी प्रकार के अधिसूचना, विज्ञापन, अभिलेख ध्वज पर नहीं लिखा जाना चाहिए।
  6.  झंडे को वाहन, रेलगाड़ी, वायुयान की छत को ढकने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
  7.  किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर या उसके ऊंचाई पर नहीं फहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Nitish Kumar’s Taunt on Modi : 2024 में हम रहें या न रहें लेकिन 2014 वाले नहीं रहेंगे : नीतिश कुमार

फ्लैग के साथ सेल्फी क्या है जानिये संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा योजना के लिए वेबसाइट क्यों लॉन्च की

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगा योजना के लिए लोगों को और अधिक उत्साहित एवं जागरूक करने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। जिसमें देश का कोई भी नागरिक झंडा लगा सकता है और अपने देशभक्ति को दिखाने के लिए तिरंगा झंडा के साथ सेल्फी लेकर इस वेबसाइट पर पोस्ट कर सकता है।

स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरा होने पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव का पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है। भारत के आजादी के 75 गौरवशाली सालों को मनाने के लिए इस महोत्सव की शुरुआत की गई है।

जिसमें देश के 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और 150 से अधिक देशों में 50,000 से अधिक इस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सफलतापूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जो कि अब तक का सबसे बड़े कार्यक्रमों में से एक है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर CSR कंपनी ACT के तहत घोषित CSR एक्टिविटी

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कहा कि कंपनियां अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी सीएसआर फंड को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी एक्टिविटी के लिए खर्च कर सकती हैं।

मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा कि इस अभियान से संबंधित एक्टिविटी जैसे बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और राष्ट्रीय ध्वज की सप्लाई, आउटरीच और एमप्लीफिकेशन एफर्ट और अदर रिलेटेड एक्टिविटी के लिए CSR फंड का खर्च कंपनी एक्ट की सेड्यूल VII के अंतर्गत योग्य CSR एक्टिविटी हैं। कलचर से संबंधित शिक्षा को बढ़ावा देना।

परिपत्र में यह भी कहा गया कि कंपनियां इन एक्टिविटी को कंपनी (CSR Policy) rule, 2014 और मंत्रालय द्वारा जारी संबंधित परिपत्रों या स्पष्टीकरणों को पूरा करने के अतंरगत कर सकती हैं।

केंद्र सरकार इस अभियान पर कितना और कैसे खर्च कर रही है

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स सीएआईटी के अनुसार भारत में फिलहाल 4 करोड़ झंडे उपलब्ध है और बाकी के झंडों का आर्डर राज्य एवं केंद्र सरकार को अपने स्तर पर निर्माण कर बिक्री के जगह पहुंचाना होगा।

केंद्र सरकार के अनुसार झंडे 3 साइज में उपलब्ध होंगे और तीनों की कीमत भी अलग-अलग तय की जाएगी। इन तीनों झंडों के साइज के अनुसार इनका कीमत ₹9, ₹18 और ₹25 रुपये केंद्र सरकार ने तय किया है। झंडा बनाने वाली कंपनियां शुरुआत में केंद्र और राज्य सरकार को झंडा उधार पर उपलब्ध करवाएंगे।

देश के उन सभी नागरिकों को अपने पैसे से झंडा खरीदना होगा। जो आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने घरों में झंडा फहराएंगे। केंद्र सरकार के 20 करोड़ घरों पर झंडा फहराने के लक्ष्य में अगर झंडे का न्यूनतम कीमत ₹10 भी होता है।

तो इस अभियान में कुल 200 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है और यह 200 करोड़ उन्हीं लोगों के जेब से आएंगे जो झंडे खरीदेंगे और झंडा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह छोटे और मध्यम उद्योग जैसे से जुड़े व्यापारी और बिजनेस हाउस को झंडा बनाने के लिए टेंडर दिया गया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में लोगों को झंडा उपलब्ध हो सके।

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन 2022 विवरण

  • विभाग का नाम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार
  • सरकार का नाम भारत सरकार
  • अभियान का नाम हर घर तिरंगा अभियान
  • त्यौहार का नाम आजादी का अमृत महोत्सव
  • राष्ट्रीय ध्वज का नाम तिरंगा
  • स्वतंत्रता वर्ष 75 साल
  • अभियान स्तर राष्ट्रीय स्तर
  • श्रेणी केंद्र सरकार
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
  • ऑफिशियल वेबसाइट amritmahotsav.nic.in

हर घर तिरंगा अभियान का रजिस्ट्रेशन

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय नागरिक भारत सरकार की ऑफिशल वेबसाइट amritmahotsav.nic.in या harghartiranga.com विजिट का हर घर तिरंगा अभियान के लिए पंजीयन कर सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसके बाद आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाएंगे :-

  •  सबसे पहले harghartiranga.com पर जाएं एवं अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  •  ध्यान रहे कि आपके ब्राउज़र का लोकेशन सर्विस चालू होना चाहिए।
  •  उसके बाद NEXT बटन को क्लिक करें।
  •  अब आपके सामने एक मैप खुल जाएगा और आप की लोकेशन ट्रेस हो जाएगी।
  •  अब Pin a Flag बटन पर क्लिक करें।
  •  इस तरह से आपने अपना तिरंगा झंडा अपनी लोकेशन पर पिन कर दिया है।
  •  अब आप अपना तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Nitish Kumar-Tejashwi Yadav Oath Ceremony : 8वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार ने ली शपथ 

Connect With Us: Twitter Facebook

Neha Dhiman

Share
Published by
Neha Dhiman

Recent Posts

Adampur Assembly : चुनावी दंगल में नौकरशाह से चित हुआ है बिश्नोई परिवार

दादा भजनलाल के बाद अब पोता भव्य बिश्नोई दूसरी बार आईएएस अफसर से हारा 2019…

4 hours ago

Dr. Archana Gupta : भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता को बधाई देने वालों का लगा तांता

कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत तथा कुशल नेतृत्व की वजह से जीते चुनाव : डॉ अर्चना…

5 hours ago

Uchana Assembly : बीरेंद्र परिवार को पांच साल तक रहेगी “मात्र 32 मतों से हार” की टीस

पांच साल तक बीरेंद्र सिंह परिवार को चुभेगा 32 वोटों से हार का दर्द पहली…

5 hours ago

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

5 hours ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

5 hours ago