Categories: देश

Independence Day 2022 : दिल्ली लाल किले पर सुरक्षा कड़ी

इंडिया न्यूज, Delhi News (Independence Day 2022): देशभर में 15 अगस्त को आजादी का 75वां दिवस मनाया जा रहा है। वहीं दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले पर विशेष रूप से सुरक्षा कड़ी की गई है। लाल किले (Red Fort) में समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल भी शुरू हुई। जिसके दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखने को मिले। लाल किले के आसपास कई किलोमीटर के दायरे को सुरक्षा-खुफिया एजेंसियों ने अपनी देख-रेख में ले लिया है।

दिल्ली के 4 मेट्रो स्टेशनों के कई गेट बंद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते दिल्ली मेट्रो के 4 स्टेशनों के कई गेट शनिवार सुबह 11 बजे तक बंद कर दिए गए हैं। ये स्टेशन आईटीओ, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट हैं।

डीएमआरसी ने ट्विट कर बताया कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1, 2 और 3 बंद रहेगा, लालकिला पर गेट नंबर 4 बंद किया गया है। जामा मस्जिद में गेट नंबर 3 और 4 बंद हैं व दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 1, 4 और 5 बंद रहेंगे।

कई मार्ग रहेंगे बंद

लालकिले पर 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समरोह है। इसके चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। दोनों दिन कई मार्ग सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेंगे। इन मार्गों पर केवल लेबल लगे वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी।

इन मार्गों में शामिल हैं-नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, लोथियन रोड जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से लाल किला तक, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग से इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड व आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर यानी सलीमगढ़ बाईपास तक आउटर रिंग रोड।

यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga Campaign : हरियाणा में 60 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

4 hours ago