India and US Defense Relations: भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध बहुत काफी मजबूत हुए : जिम मैटिस

  • अमेरिका को रूस से संबंधों को लेकर भारत के साथ रणनीतिक संयम दिखाने की आवश्यकता

India News (इंडिया न्यूज़ ), US-Russia relations, वाशिंगटन : पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि अमेरिका को रूस से संबंधों को लेकर भारत के साथ रणनीतिक संयम दिखाने की आवश्यकता है। मैटिस ने साथ ही कहा कि भारत यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध बहुत काफी मजबूत हुए हैं। मैटिस ने बुधवार को कहा, ‘‘हमें कुछ संयम दिखाने की जरूरत है। वे (भारतीय) सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’ मैटिस ने ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष रो खन्ना द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन में यह बयान दिया।

भारत ने अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखी

जिम मैटिस ने कहा कि भारत ने अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता बनाए रखी है और भारत सरकार यूक्रेन पर रूसी हमले का समर्थन नहीं करती। मैटिस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे लेकर बहुत स्पष्ट रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते रहना होगा।’’ मैटिस ने कहा कि भारत का रूस के निकट होना इस समय अमेरिका के लिए बुरा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत जो आखिरी चीज करना चाहता है…वह रूस और चीन को एक साथ लाना है।’’

चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के अपने सहयोगी देशों के विपरीत भारत ने यूक्रेन पर रूस के हमले की अभी तक निंदा नहीं की है और वह रूसी आक्रमण को लेकर संयुक्त राष्ट्र मंचों पर मतदान से दूर रहा है। भारत यूक्रेन में हिंसा पर तत्काल रोक लगाने और कूटनीति एवं वार्ता के जरिए संकट का समाधान करने पर जोर देता रहा है। मैटिस ने कहा कि भारत रूसी प्रभाव क्षेत्र से बाहर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह भारत को भाषण देने का समय नहीं है, बल्कि यह उसके साथ काम करने का अवसर है, जिसका पड़ोस जटिल है।

यह भी पढ़ें : Kashmir Issue in UNGA : संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मामला उठाने पर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना की

 

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Art Of Living ने दशहरे के अवसर पर अपने पहले वेब सीरीज प्रोडक्शन आदि शंकराचार्य का ट्रेलर लॉन्च किया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Art Of Living : आर्ट ऑफ लिविंग की हरियाणा स्टेट…

10 mins ago

Savitri Jindal : अगर सरकार मंत्री बनाती है तो …, यह बोला सावित्री जिंदल ने

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Savitri Jindal : हिसार में पूर्व मंत्री निर्दलीय बीजेपी सर्मथित…

42 mins ago

Congress Leader Pawan Khera : हमने चुनाव आयोग पर इन 20 सीटों को लेकर भेजी शिकायत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Congress Leader Pawan Khera : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने…

1 hour ago

Mohan Lal Badoli PC : शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज होगी अहम बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बडोली ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस 17 अक्टूबर को पंचकूला में…

1 hour ago

Dussehra Festival 2024 : कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dussehra Festival 2024 : हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह…

2 hours ago