होम / भारत से बाहर नहीं बिकेगी गेहूं, जानिये ये हैं कारण

भारत से बाहर नहीं बिकेगी गेहूं, जानिये ये हैं कारण

• LAST UPDATED : May 14, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi News: गेहूं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर भारत ने इसके एक्सपोर्ट (निर्यात) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है। बता दें कि भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने को लेकर ही उक्त कदम उठाया है, जिसके बाद से गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इतने रुपए प्रति किलो हुआ आटा

लगातार महंगे हो रही गेहूं के कारण खुदरा बाजार में आटा लगातार महंगा होता जा रहा है। खुदरा बाजार में आटा की अगर कीमत को देखें तो यह करीब 33.14 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंची है। बीते एक साल में आटा करीब 13% महंगा हो चुका है, जबकि बीते साल 13 मई को आटा 29.40 रुपए प्रति किलो में मिल रहा था।

भारत कई देशों को गेहूं निर्यात कर रहा

इस रोक से पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस बार गेहूं खरीदार देशों में मिस्र देश भी जुड़ गया है। चालू वित्त वर्ष में गेहूं निर्यात 100 से 125 लाख टन को पार कर सकता है। अभी तक की बात करें तो भारत 69 देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में हमारे भारत देश ने 69 देशों को 78.5 लाख टन गेहूं निर्यात किया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली मुंडका इमारत में कई जले शव मिले, अपनों को तलाश रहे परिजन

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox