इंडिया न्यूज, Delhi News: गेहूं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसको लेकर भारत ने इसके एक्सपोर्ट (निर्यात) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है। बता दें कि भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने को लेकर ही उक्त कदम उठाया है, जिसके बाद से गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
लगातार महंगे हो रही गेहूं के कारण खुदरा बाजार में आटा लगातार महंगा होता जा रहा है। खुदरा बाजार में आटा की अगर कीमत को देखें तो यह करीब 33.14 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंची है। बीते एक साल में आटा करीब 13% महंगा हो चुका है, जबकि बीते साल 13 मई को आटा 29.40 रुपए प्रति किलो में मिल रहा था।
इस रोक से पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस बार गेहूं खरीदार देशों में मिस्र देश भी जुड़ गया है। चालू वित्त वर्ष में गेहूं निर्यात 100 से 125 लाख टन को पार कर सकता है। अभी तक की बात करें तो भारत 69 देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में हमारे भारत देश ने 69 देशों को 78.5 लाख टन गेहूं निर्यात किया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली मुंडका इमारत में कई जले शव मिले, अपनों को तलाश रहे परिजन
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…
जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
उद्योगों का नियमितीकरण हमारी प्राथमिकता, व्यापारियों को मिलेगी सभी मूलभूत सुविधाएं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime News : सीआईए टू पुलिस टीम ने पुलिस…