इंडिया न्यूज, New Delhi (India Corona Update) : देश में कोरोना ने अब प्रतिदिन डराना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1805 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में हड़कंप की स्थिति होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,300 हो गई है।
वहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से 6 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। वहीं चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई, जबकि केरल में संक्रमण से 2 लोगों की मौत की सूचना है। संक्रमितों की संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई है।
जानकारी रहे कि 17 नवंबर, 2019 से पूरे विश्व ने कोरोना महामारी का प्रकोप झेला है। 2019 में आई पहली लहर के बाद 2020 में दूसरी और 2021 में तीसरी लहर ने सबको काफी अधिक प्रभावित किया है, जिस कारण अनेक लोगों की मौत हुई है और अर्थ व्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ा है। चीन के शहर वुहान में पहला केस पाया गया था, जिसके बाद न जाने कितने लोगों को अपने परिवार के सदस्यों को खोना पड़ा था, लेकिन अभी भी लगातार केसों में उतार-चढ़ाव जारी है।
यह भी पढ़ें : Haryana Corona : प्रदेश में कोरोना ने फिर डराना शुरू किया, आज 53 नए मामले
भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने पर प्रदेश की जनता का तह दिल से…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal : हरियाणा में भाजपा सरकार का तीसरी बार गठन हो…
मनोहर लाल बोले, सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान मनोहर मॉडल India News Haryana (इंडिया…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Ranbir Gangwa : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने…
एसडी कॉलेज अंबाला में 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विज ध्येय…
केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…